ठाकुरद्वारा के सुरजननगर मार्ग स्थित कदीर तिराहे पर क्षतिग्रस्त सड़क के गहरे गड्ढे में आम का ठेला पलट गया। हादसे में ठेले पर रखा आम सड़क पर बिखर गया। स्थानीय लोगों ने ठेला चालक की मदद कर ठेला सीधा कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से कांवड़ यात्रा भी गुजरनी है, लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है।