बिलारी नगर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बने पोलियो बूथ का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अभिभावकों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की गई