बुद्धि विहार सेक्टर-4 में पानी की टंकी के पास स्थित पार्क में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने नगर निगम की ओर से पार्क में लगाए जा रहे ओपन जिम के उपकरण को बीचों-बीच लगाए जाने का विरोध किया। इसके अलावा पार्क का नाम बदले जाने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि जिम के उपकरण पार्क के बीचों-बीच लगाए जा रहे हैं जिससे बच्चों के खेलने की जगह कम हो गई है। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।