मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर पिछले तीन माह से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और स्कूली छात्रों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गड्ढों के कारण आए दिन वाहन फिसल रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं।