मझोला थाना क्षेत्र के मंगपुरा के ग्राम प्रधान के समर्थन में बृहस्पतिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान के खिलाफ दर्ज किए गए केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल नगर निवासी मनित सिक्का ने 13 सितंबर को मझोला मंगूपुरा के ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र, उनके बेटे और दो साथी अनुज और विपिन के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने में केस दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को मंगूपुरा के लोग आंबेडकर पार्क इकट्ठा हो गए। उन्होंने एसएसपी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एक प्रार्थना पत्र एसएसपी को दिया।