फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी सुभासपा : ओपी राजभर

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर भी अपनी दावेदारी पेश करेगी। पार्टी एनडीए गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जितनी भी सीटें गठबंधन के तहत मिलेगी उसपर दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। यह बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी क्रम में वह मुरादाबाद भी पहुंचे हैं। यहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकर योजना तैयार करेंगे और सबकुछ ठीक रहा तो मुरादाबाद में पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने इस दौरान वंदे मातरम पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम के नारे लगे थे और यह नारे लगाने वालों की चर्चा समाज में होनी ही चाहिए। भारत कितने दिन गुलाम था और आजादी की लड़ाई कौन-कौन लोग लड़े। इसे बताने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार इस पर काम कर रही है। विपक्ष के लोग इस काम को नहीं कर पाए इसलिए विरोध कर रहे हैं। इसकी जानकारी आज के नौजवानों को होनी चाहिए। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय मानसरोवर कॉलोनी में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष के लोग सड़क और सदन में हल्ला कर रहे हैं और बूथ पर फॉर्म भर रहे हैं। पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा। पंकज चौधरी सात बार सांसद रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें