परिवर्तन दी चेंज संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था के कम्युनिटी एजुकेशन सेंटरों में पढ़ने वाले 120 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदर्श कॉलोनी, मझोली और पाठशाला शिक्षा केंद्र के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान बच्चों को मिठाई के पैकेट भी वितरित किए गए। मिठाई और आयोजन में रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल ने सहयोग किया।