फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद, केस दर्ज, मूंढापांडे का मोहसिन गिरफ्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सैंजना गांव में रहने वाले मोहिसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सैंजना गांव निवासी मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से आईडी बना रखी है। भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच मोहसिन ने अपनी आईडी से पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट की। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मूंढापांडे थाने में पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आपित्तजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें