नया मुरादाबाद स्थित श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर में पुरुषोत्तम श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित श्री महाशिव पुराण कथा का तीसरा दिवस अत्यंत भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। लाल ओमप्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।