खुशहालपुर रोड बुद्धि विहार स्थित एक बैंक्वेट हाल में सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि रामलला सहित चारों भाइयों के जन्म के पश्चात चक्रवर्ती महाराज दशरथ के महल के साथ साथ पूरी अयोध्या नगरी में हर्षोल्लास का वातावरण था।