तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। नगर निगम की विभिन्न झांकियों के जरिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में डालने और प्लास्टिक को रिसाइकिल करने का संदेश दिया गया। झांकियों के माध्यम से स्वच्छ शहर के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई।