मुरादाबाद के लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी में सोमवार देर शाम प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हत्या के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। हत्या की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।