फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर ले अत्याचार, कांग्रेस डरने वाली नहीं : त्रिपाठी

Vimal Sharma Updated Sat, 30 May 2026 07:44 PM IST

कांग्रेस के मंडल प्रभारी कुलभूषण त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं। सरकार के किसी अत्याचार से कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। कोठीवाल नगर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मंडल प्रभारी कुलभूषण त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक दलित दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए पिछले दिनों महोबा में गए थे। वहां पुलिस ने पहले प्रदेश अध्यक्ष को रोकने की कोशिश की। आवाज उठाने पर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ ईडी के कार्रवाई की धमकी दी गई। मंडल प्रभारी ने कहा कि यदि उनके नेता की गई तो भाजपा के मंत्री, सांसदों और विधायकों की संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के जमाने में महंगाई चरम पर है। कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल और डीजल शतक पार कर गए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल और हेमंत विस्वा सरमा को असम में मुख्यमंत्री बना दिया। दोनों भाजपा की वाशिंग मशीन में घुलकर साफ सुथरे हो गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम बंटी, मो. अब्बास, अजय गोपाल रस्तोगी. मुजाहिद चौधरी, हाजी रिजवान कुरैशी, नदीम आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें