फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दरबार में दस्तक से पहले खटखटाए कई दरवाजे, दाखिले से खुश वाची

विमल शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 06:21 PM IST

बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के सपने लिए रैपिडो चालक पिता ने तीन महीने तक मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक अफसरों के चक्कर काटे। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मिलकर बेटी के हक की लड़ाई जीती। मुरादाबाद के रामगंगा विहार के रहने वाले अमित कुमार अपने परिवार (पत्नी व दो बेटियां) के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत उनकी बेटी वाची को सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में प्रवेश आवंटित हुआ था। प्रवेश दिलाने के लिए वह कई बार स्कूल प्रबंधन के चक्कर काटते रहे। जब नहीं मिला तो तीन माह तक बीएसए, बीईओ और शिक्षा निदेशालय के संपर्क में रहे। इसके बीच घर में आर्थिक तंगी भी बढ़ती गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें