फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बुलडोजर कार्रवाई से आहत भाजपा नेता के भाई ने छत से कूदकर दी जान, सौ से ज्यादा अवैध निर्माण किया था ध्वस्त

मुरादाबाद की मंडी समिति में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से आहत आढ़ती चेतन सैनी (35) ने मंगलवार की रात 11 बजे अपनी पत्नी चंचल और भाई भाजपा नेता विजेंद्र सैनी की मौजूदगी में छत से कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अन्य आढ़ती लाइनपार गणेश नगर में उनके घर पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। वह बुलडोजर चलवाने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें