फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में होटल में तोड़फोड़ और कर्मियों को पीटा, दरोगा और सिपाही निलंबित

विमल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 06:03 PM IST

ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड स्थित होटल में देर रात पुलिस कर्मियों के तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने होटल संचालक से खाना मांगा लेकिन उसने बंद होने की बात कही। इससे नाराज होकर दरोगा और सिपाही ने होटल में घुसकर संचालक शारिक हुसैन व कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। रसोई में रखा सामान भी फेंक दिया और स्टाफ को गालीगलौज करते हुए पीटा। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। होटल मालिक बिजनौर के नूरपुर निवासी शारिक हुसैन का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें