फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर धूमधाम, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

विमल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:11 PM IST

हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में कविताएं, लेख और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में बीते दिनों आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए कराई गई थी। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें