दो दिन पहले के बड़ा मंदिर स्थित एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को पहुंची थी। जांच के दौरान अस्पताल संचालिका द्वारा मरीज को शौचालय में बंद किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने 2024 में इस अस्पताल को अवैध संचालन के चलते सील कर दिया था और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद सील तोड़कर दोबारा अवैध रूप से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।