फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री बने हरिओम और राकेश उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। इसमें हरिओम शर्मा को संगठन का जिला महामंत्री और राकेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने अक्षय तृतीया पर निकलने वाली भगवान परशुराम शोभा यात्रा के दिन सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा ने सत्यनारायण कथा का उदाहरण देते हुए ब्राह्मण समाज को पूर्ण मनोयोग, निष्ठा एवं समर्पण भाव से संगठनात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रदेश अध्यक्ष विमलेंद्र विमल ने कहा कि तीन फरवरी को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन पर ब्राह्मण समाज के लोगों को अधिक संख्या में पहुंचना होगा। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा एवं संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण शर्मा ने किया। इस अवसर पर सत्येंद्र शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, इंग्लिश शर्मा, रोहिताश शर्मा, अमित शर्मा आदि

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें