फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बनाकर पॉश कॉलोनी में लूटपाट, निर्यातक का मकान खंगाला

मुरादाबाद की पॉश मानसरोवर कॉलोनी में बुधवार देर रात चार बदमाशों ने निर्यातक अरविंद वडेरा के मकान में धावा बोल दिया। बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमलेश को चाकू मारकर घायल कर दिया और बेसमेंट में बंद कर दिया। निर्यातक और उनका परिवार केरल गया हुआ था। सुबह गार्ड तोताराम के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि मकान के एक गेट से चढ़कर बदमाश अंदर घुसे और गार्ड के हाथ की उंगली तक काट दी। मकान से क्या-क्या लूटा गया, इसका आकलन निर्यातक के लौटने के बाद होगा। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें