बिजली विभाग के एसडीओ को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर एक युवती और उसके परिजनों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। एसडीओ के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती, उसके भाई, मामा और एक अन्य एक रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।