अजमेर शरीफ में चल रहे ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स मुबारक पर शहर के दरगाहों में उनकी छठी शरीफ पर कुल की महफिल सजाई गई। दरगाहों पर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। साथ ही मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई गई। मोहल्ला पीरगैब स्थित हजरत सुल्तान साहब दरगाह परिसर में छठी शरीफ पर कुल शरीफ की महफिल में ख्वाजा गरीब नवाज की शान में नातिया कलाम पेश किए गए। अकीदतमंदों ने दुआएं कर मिठाई बांटकर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उलमा ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआ की। दरगाह के सज्जादानशीन सैयद अली नईम चिश्ती ने बताया गया कि हजरत सुल्तान साहब के सालाना उर्स मुबारक की शुरुआत एक जनवरी से की जाएगाी। इस दौरान सैयद अमन अली, सैयद सलमान अली, शहवाज शाह आलम, आदिल कलीमी, मो. राशिद आदि मौजूद रहे। सज्जादानशीन सैयद सरवर मियां ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज की तालीमात पर अमल करते हुए समाज में मोहब्बत और अमन कायम रखने की दुआ की गई।