मुरादाबाद शहर के 50 वार्डों में शनिवार को कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से ठप रहा। आयुषी वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के सफाईकर्मियों ने वेतन न मिलने के विरोध में सुबह से ही काम बंद कर दिया और बुद्धि विहार स्थित कंपनी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिला है और जो वेतन मिलता भी है वह देरी से ही मिलता है।