फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संभल कलक्ट्रेट के बाहर हाईवे पर पांच घंटे रहा किसानों का कब्जा, खाद व बीज की ओवर रेट बिक्री का उठाया मामला

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) कलक्ट्रेट के बाहर हाईवे पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रशासन व पुलिस की ओर से दूसरी सड़क से होकर यातायात सुचारू रखा गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे से भाकियू, टिकैत के पदाधिकारियों व किसानों का बबराला रोड स्थित अनाज मंडी समिति में पहुंचना शुरू हो गया। युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब दो बजे अनाज मंडी समिति से एकत्र होकर पदाधिकारी व किसान हाईवे की एक सड़क पर पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। इनके पीछे ट्रैक्टरों, बोलेरो व जेसीबी पर सवार किसानों का काफिला भी चल रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें