फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फोन की लोकेशन से पकड़ा गया ससुराल में छिपा संदिग्ध आतंकी अरशद वारसी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा आतंकी अरशद वारसी मुरादाबाद के लाल मस्जिद मोहल्ले में अपनी सुसराल में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस उसके मोबाइल की लोकेशन तलाशते हुए मुरादाबाद पहुंची और उसे दबोच लिया। अरशद वारसी का सुसराल शहर कोतवाली क्षेत्र में है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले एक परिवार की बेटी अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने गई थी। वहां उसकी मुलाकात झारखंड निवासी अरशद वारसी से हुई थी। अरशद ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की है। तीन साल पहले लॉकडाउन के दौरान अरशद वारसी ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों दिल्ली चले गए थे। अरशद वारसी वर्तमान में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था। इसी दौरान अरशद आईएस के संपर्क में आ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें