यप्पी क्लब महिला संस्था की ओर से दीपावली मिलन और डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे होकर डांडिया की थाप पर खूब थिरककर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।