श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान किया। तड़के शुरु हुआ स्नान देर तक चलता रहा। भीड़ के कारण तिगरी-गजरौला मार्ग जाम से जूझ गया। चंद मिनट की दूरी तय करने में घंटे का समय लगा। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक ब्रजघाट व तिगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।