सीबीएसई की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद की बेटियों ने फिर से आसमान छुआ है। परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। माता-पिता के साथ मित्रों ने भी सफलता पर बधाई दी। स्कूल में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।