फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलत बाग के नाग मठ में उमड़ी भीड़, नाग देवता को चढ़ाया गया दूध

नाग पंचमी के पर्व पर मंगलवार को थाना नागफनी क्षेत्र के दौलत बाग स्थित नागों के मठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग नाग देवता के दर्शन और दूग्धाभिषेक के लिए लाइन में लगे रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने परंपरागत विधि-विधान से पूजा की। श्रद्धालुओं ने दूध, बेलपत्र, चंदन और फूलों से नाग देवता का अभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मठ के सेवकों ने श्रद्धालुओं की पूजा में सहायता की और मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें