मुरादाबाद के जिला खनन अधिकारी राहुल सिंह के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे बाबू शाहरूख पाशा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। खनन अधिकारी ने खनन का अनुमति पत्र और ऑनलाइन पोर्टल का आईडी-पासवर्ड देने के लिए तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता मोहम्मद रफी ने रिश्वत की रकम संविदा पर तैनात बाबू को दी तुरंत टीम ने उसे दबोच लिया। इसी बीच खनन अधिकारी मौके से भाग गया।