फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति लाकर युवाओं को एक नई दिशा दी। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर उन्होंने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ से भूड़े के चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशेष विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम बंटी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी में आधुनिक भारत की नींव रखी थी। देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति लाकर उन्होंने युवाओं को एक नई दिशा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें