समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान का विरोध तेज हो गया है। करणी सेना और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद का पुतले फूंके। पुतला छीनने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।