मुरादाबाद की सबसे पॉश और सुरक्षित मानी जाने वाली परंपरा सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। केमिकल कारोबारी दयाशंकर रस्तोगी की कोठी में उनकी वृद्ध मां की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से घर का नौकर लापता है। इससे संदेह गहराता जा रहा है। घटना सिविल लाइंस स्थित परंपरा कॉलोनी की है।