ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में शुक्रवार को ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत के बाद हंगामा हो गया। दरअसल, लोकेश उर्फ मोनू सैनी (32) की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के लिए स्थाीनय पुलिस को जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जीप की हवा निकाल दी। इसके बाद पथराव भी हुआ। भीड़ के हमले में एक सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है।