फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार शोरूम मैनेजर को अगवा कर 10 लाख फिरौती मांगी, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

मझोला थाना क्षेत्र में कार शोरूम के मैनेजर के अपहरण और 10 लाख की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में दो महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शोरूम मैनेजर को एक महिला ने मिलने के बहाने हर्बल पार्क के पास बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा पहले से घात लगाए बैठे आरोपी उसे जबरन कार में डालकर ले गए। इसके बाद मैनेजर के फोन से परिवार को कॉल कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई। पीड़ित के चचेरे भाई की तहरीर पर मझोला थाने में अपहरण और फिरौती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों का लोकेशन ट्रेस कर छापेमारी की और मैनेजर को सुरक्षित छुड़ा लिया। गिरफ्तार आरोपी अमरोहा और मुरादाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें