मुरादाबाद जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।