मुरादाबाद में आढ़ती चेतन सैनी की आत्महत्या के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के भाई से कहा कि आप परेशान मत हो। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों का नाम लिए बिना कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विधायक रितेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री से कहा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।