मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर में अकेली नाबालिग बहन की उसके ही भाई ने धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी छत पर सोता मिला। उसका पूरा परिवार सगाई समारोह में गया हुआ था। घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बताया कि भारत सिंह अपनी पत्नी कुसुम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मझोला क्षेत्र के मीरापुर में अपनी बहन की बेटी की सगाई में शामिल होने गए थे। घर में उनका बेटा विक्की और नाबालिग बेटी रीता ही मौजूद थी। देर रात जब परिवार सगाई समारोह से वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।