फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में बीएलओ ने की आत्महत्या, बेटियां पूछ रहीं मम्मी-दादी से झकझोर देने वाले सवाल

आत्महत्या करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) सर्वेश सिंह के घर में सोमवार को लोगों का आना जाना लगा रहा। उनके जाने के बाद बेटियों के सवाल मम्मी और दादी को झकझोर रहे हैं, वह बार बार पूछ रहीं हैं पापा कहां चले गए। कब घर आएंगे। तीसरे नंबर की बेटी ने किसी के मोबाइल में पिता को रोते हुए देख लिया (वायरल वीडियो में) तो चीखने लगी। उसे रोता देखकर घर के अन्य लोग भी फूट फूट कर रोने लगे। भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान निवासी सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। सात अक्तूबर को उन्हें बूथ नंबर 406 का बीएलओ बनाया गया था। एसआईआर का कार्य पूरा न होने से परेशान होकर उन्होंने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। रविवार तड़के चार बजे परिजनों ने उनका शव फंदे पर लटका देखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें