आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने राही होटल में संगोष्ठी आयोजित कर काला दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि देश को आपातकाल किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्वार्थ के कारण झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिसने लोकतंत्र की हत्या की, वही आज संविधान की दुहाई दे रही है।