श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। तिगरी व ब्रजघाट गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक गंगा में स्नान करने, पुरोहितों को दान दक्षिणा देने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।