फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय गड़बड़ी, डीडीओ ने शुरू की जांच, छात्रों को उपलब्ध कराईं किताबें

विमल शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 07:09 PM IST

मुरादाबाद स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लाइनपार में खराब खाने को लेकर शुक्रवार की रात छात्राओं द्वारा किए गए हंगामे की शनिवार को डीडीओ जीबी पाठक ने जांच शुरू कर दी। विद्यालय पहुंचे डीडीओ ने छात्रों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और उनकी समस्याओं का जाना। साथ ही छात्रों के लिए किताबें उपलब्ध कराई। वहीं छात्रों ने प्रिंसिपल और आर्ट टीचर के खिलाफ शिकायत की। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने आरोप लगाया कि यहां संस्थान की ओर से पढ़ने के लिए कॉपी किताब उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें