सोनकपुर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले हुए, जहां पहलवानों ने अपने कौशल और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की मौजूदगी में दांव-पेंच और रोमांचक कुश्ती मुकाबलों ने माहौल को जोश से भर दिया।