मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में रविवार को अग्रवाल सभा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्था के शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम में अस्पताल निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।