मिर्जापुर स्थित मंडलीय अस्पताल तिराहा पर उस वक्त जाम लग गया, जब एक महिला ने व्यक्ति के कुर्ते का काॅलर पकड़ लिया और गालियां देने लगी। महिला की आवाज पर यातायात रुक गया। यातायात पुलिस ने दोनों को किनारे होकर मारपीट करने को कहा। इस पर दोनों सड़क के बीच से हट गए। मौका मिलते ही व्यक्ति दाैड़कर भाग गया। उनके हटने के बाद वाहनों की कतार आगे के लिए बढ़ी। बताया जा रहा है कि भागने वाला व्यक्ति किसी गांव का प्रधान है।