विन्धायचल धार्मिक नगरी में चल रहे शारदीय नवरात्र के चौथे दिन विंध्यधाम में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। मंदिर पहुंचे भक्तों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। गंगा घाटों पर जहां स्नान करने को तांता लगा रहा, वहीं त्रिकोण परिक्रमा करने के लिए अष्टभुजा पहाड़ पर भक्तों का जमघट रहा। विंध्याचल मंदिर सहित विंध्य क्षेत्र के कालीखोह स्थित मां काली और अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान माता अष्टभुजी के पावन दरबार में भोर से लेकर देर रात तक दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।