मिर्जापुर सदर तहसील में शनिवार अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे व सदर उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनी। जिसमें छानबे क्षेत्र के उचड़िह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से गुहार लगाई की खाद गड्ढे के जमीन पर आरआरसी सेंटर बनवाया गया है। जिसका काम अभी तक 73 प्रतिशत ही हो पाया है। इस सेंटर को 100 प्रतिशत पूर्ण कराने की गुहार लगाई।