शारदीय नवरात्र मेला की तृतीया तिथि पर दर्शन की लालसा से आई वृद्ध महिला की राह को श्रीविंध्य पंडा समाज एवं पुलिस प्रशासन ने आसान बना दिया। महिला दर्शनार्थी अचानक झांकी दर्शन पूजन करने आई, लेकिन काफी कमजोर होने के नाते कतार में खड़ी नहीं हो पा रही थी,बगल से होते हुए मंदिर प्रांगण में जा पहुंची। पंडा समाज की ओर से ड्यूटी पर तैनात तीर्थ पुरोहित व महिला पुलिसकर्मी के सहयोग से तीर्थ पुरोहित कंधे पर बैठाकर महिला को मां की झांकी दर्शन कराकर उन्हें मंदिर से नीचे तक लाया गया। वृद्ध माहिला दर्शनार्थी बहुत प्रसन्न हुई। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी व श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य ऋषि द्विवेदी को वृद्धा ने आशीर्वाद दिया।