फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर के पड़री में बोले सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर, हम सबका विकास चाहते हैं, उपचुनाव सत्ता पक्ष का होता है

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि उपचुनाव सत्तापक्ष का होता है। पड़री आयोजित दलित समाज सम्मेलन इन्होने कहा कि जनता भी जानती है कि जो दल सत्ता में है, यदि उसके प्रत्याशी को जिताया जाय तो विकास होगा नही तो विरोधी पार्टी वाले जीतने पर कहेंगे कि हमारी तो सरकार ही नहीं है। क्या विकास कराएं। कहा कि मतदान की तिथि बदलने से अखिलेश यादव को दिक्कत है लेकिन 2022, 2019 व 2014 या अभी 2024 में कौन सी तारीख बदली थी। क्या हुआ। बंटेंगे तो कटेंगे पर कहा कि यह तो ब्रह्माजी का नारा है। उन्होंने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे, हम भी तो एकता की ही बात कर रहे हैं। सपा की सरकार में 815 दंगे हुए जिसमें 1300 की जनहानि हुई। बसपा में 600 दंगे हुए 1200 की जनहानि हुई। कांग्रेस में तो सब रिकार्ड ही टूट गया। यही वह कह रहे हैं कि एक रहोगे तो बचे रहोगे। भाजपा के शासनकाल में अभी तक कोई दंगा नहीं हुआ। महाकुंभ में मुस्लिमों को दुकान न लगाने की बात को संजय निषाद द्वारा गलत बताने पर कहा कि वह तो साधु संत कह रहे हैं। हम तो सबका साथ सबका विकास चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें