फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोहनलाल श्रीमाली बने पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 09:22 PM IST

मिर्ज़ापुर के विंध्याचल निवासी सोहनलाल श्रीमाली को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष बनने के बाद वे शनिवार को लखनऊ से विंध्याचल स्थित अपने निवास पहुंचे। वहां उनका ढोल ताशा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर उन्होंने पूजन किया। विंध्याचल के बंगाली का चौराहा निवासी सोहनलाल श्रीमाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल काल के स्वयंसेवक है और संघ के विभिन्न दायित्व पर काम कर चुके है। प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह का दायित्व भी संभाल चुके है। वे वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य है। सोहनलाल श्रीमाली को राज्य पिछड़ा आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वयं सेवकों के साथ ही नगर के अन्य गणमान्य लोगों ने हर्ष जताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें